सोशल मीडिया पर दिशा पाटनी का वीडियो लगा रहा है आग, टाइगर श्रॉफ को कहनी पड़ी ऐसी बात

अभिनेत्री दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर जो कुछ भी शेयर करती हैं फैंस का दिल जीत लेती हैं। फिल्मों में अभिनय के अलावा वह अपनी फिटनेस और डांस से भी सुर्खियों में रहती हैं। दिशा एक बेहतरीन डांसर हैं ये तो सभी जानते हैं।
अब उन्होंने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें उनके मूव्स देखने लायक हैं। दिशा ‘डोजा कैट’ के गाने ‘किस मी मोर’ पर जबरदस्त तरीके से डांस कर रही हैं। ना केवल फैंस उनकी तारीफें कर रहे हैं बल्कि बॉलीवुड सितारों ने भी उनके पोस्ट पर कमेंट किया है। उनके इस डांस वीडियो को देखने के बाद उनके ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ, उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ और मां आयशा श्रॉफ ने भी कमेंट किया।दिशा के किलर मूव्स से टाइगर बहुत इम्प्रेस हुए। उन्होंने लिखा- ‘यह बहुत कूल है।‘ टाइगर की मां आयशा लिखती हैं- ‘बहुत क्यूट।‘ वहीं कृष्णा श्रॉफ ने कमेंट सेक्शन में लिखा- ‘तुमने आग लगा दी।‘ दिशा हाल ही में सलमान खान के साथ फिल्म ‘राधे’योर मोस्ट वांटेड भाई’ में नजर आई थीं। उनकी आने वाली फिल्म ‘एक विलेन रिटन्र्स’ है। इसमें जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया की भी अहम भूमिका है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36fgWLx
कोई टिप्पणी नहीं