‘तारक मेहता शो को बबीता जी ने कहा अलविदा, एक महीने से चल रही थीं गायब

सब टीवी के सुपरहिट शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबीता यानी मुनमुन दत्ता बीते कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ समय पहले मुनमुन दत्ता को सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा था। इसी बीच चौंकाने वाली खबर है कि मुनमुन दत्ता ने सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को अलविदा कह दिया है। एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि जब से मुनमुन का नाम जातिसूचक शब्द विवाद घसीटा गया है उसके बाद से ही अदाकारा सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सेट पर नहीं आई हैं। बीते एक महीने से एक्ट्रेस सीरियल से गायब चल रही हैं। ऐसे में फैंस मुनमुन दत्ता के वापस आने का इंतजार कर रहे हैं।कुछ समय पहले मुनमुन ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो एक जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करती दिखी थीं। इसके बाद टीवी ऐक्ट्रेस लोगों के निशाने पर आ गईं और उनके खिलाफ केस भी दर्ज हुआ था। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने मुनमुन दत्ता को बड़ी राहत दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने मुनमुन दत्ता पर हुए केसों की कार्यवाही पर फिलहाल के लिए रोक लगा दी थी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3BEgncv
कोई टिप्पणी नहीं