दिशा पाटनी ने किया धमाकेदार डांस, वीडियो देखकर फिदा हुए फैंस

दिशा पाटनी बॉलिवुड की उन ऐक्ट्रेसेस में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसके बाद वह लाइमलाइट में आ गई हैं।इस वीडियो में दिशा अमेरिकन सिंगर, रैपर Ty Dolla Sign के गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं जिसे अंकन सेन ने कोरियोग्राफ किया है। इसमें दिशा के डांस मूव्स देखते ही बन रहे हैं और फैंस की उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।कॉमेंट सेक्शन में लोग दिल वाले इमोजी बना रहे हैं। दिशा के कथित बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने भी कॉमेंट सेक्शन फायर वाला इमोजी पोस्ट किया। वहीं, दिशा की बहन खुशबू पाटनी ने लिखा, तुम और बीट बेहतरीन।प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो दिशा आखिरी बार सलमान खान के साथ फिल्म राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई में नजर आई थीं। अब वह एक विलन रिटर्न्स में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया जैसे ऐक्टर्स के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3zzOctC
कोई टिप्पणी नहीं