पाकिस्तान के गृहमंत्री मंत्री शेख रशीद का चप्पू चलाते वीडियो वायरल, बोले लोग - कश्मीर आजाद कराने जा रहे

पाकिस्तान के गृहमंत्री शेख रशीद अहमद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में शेख रशीद अहमद नाव चलाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि शेख रशीद अहमद एक नाव पर सवार हैं और एक झील में अकेले ही चप्पू चला रहे हैं। पाकिस्तान के मंत्री हाथ में चप्पू पकड़कर पानी में नाव को चला जरुर रहे हैं, हालांकि नाव जरा भी आगे नहीं बढ़ रही है। कुछ दिनों पहले यू-ट्यूब पर यह वीडियो पाकिस्तान के मंत्री ने खुद शेयर किया था। इस क्लिप को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था ईद का दूसरा दिन, फ्रीडम हाऊस में सेलिंग करते हुए। अब यह वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो चुका है। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स तरह-तरह से इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। नालिया इनायत नाम की एक ट्विटर यूजर ने इस वीडियो को देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि गृहमंत्री कश्मीर को आजाद कराने के लिए जाते हुए. आसिफ नाम के एक यूजर ने लिखा कि शेख साहब बस चप्पू मार रहे हैं...कश्ती हिल नहीं रही है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3BIQ0SZ
कोई टिप्पणी नहीं