स्पाइडर मैन का ये वीडियो देखकर आपके भी उड़ जाएंगे होश, शॉपिग माल में किया ऐसा काम...

सुपरहीरो यानी फिल्मों का ऐसा किरदार जो मुसीबत से हर व्यक्ति को बाहर खींच लाए। गरीबों की मदद करे। कठिन से कठिन हालात का भी मुकाबला करके पीडि़तों को राहत पहुंचाए। लेकिन इसके उलट कोई स्पाइडरमैन का कॉस्ट्यूम पहन हिंसा पर उतारू हो जाए। मारपीट करने लगे तो सुपरहीरो की कैसी छवि आपके दिमाग में बनेगी। जी हां, ऐसा ही सुपरहीरो लंदन के एक मॉल में दिखा। खलनायक की तरह पेश आ रहे इस स्पाइडरमैन का वीडियो वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार वीडियो लंदन के एक सुपर मार्ट का है जहां स्पाइडरमैन का कॉस्ट्यूम पहन एक शख्स लोगों को धक्का देते और लात-घूंसे चलाता दिख रहा है। इस घटना में 6 लोग घायल हो गए। साथ ही मॉल के स्टाफ से अभद्रता की गई। वीडियो में यह कथित सुपरहीरो चिल्लाते हुए महिला स्टाफ पर हमला करते दिख रहा है। पहले तो उसने महिला के लात मारी। इससे भी जब उसका मन नहीं भरा तो पीडि़ता के चेहरे पर घूंसा जड़ दिया जिससे वह फर्श गिर पड़ी।उधर, पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद संदेह के आधार पर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही वीडियो में दिख रहे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो अपलोड होने के बाद से तेजी से वायरल हो रहा है। इसे अब तक 59 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो पर जबर्दस्त कमेंट किए जा रहे हैं। आस-पास खड़े लोगों की चुप्पी से भी यूजर्स नाराज हैं। उनका कहना था कि सब कुछ उनके सामने हो रहा है फिर उसे रोका क्यों नहीं जा रहा। इस घटनाक्रम के कई वीडियो अपलोड किए गए हैं इससे पता चलता है कि मामले में कई और आरोपी भी शामिल थे।Asda Clapham Junction. A bunch a thugs attacking colleagues, elderly and children absolutely disgusting #ASDA #viral #makethisgoviral. Disgusting @metpoliceuk pic.twitter.com/TDjwDlyfAL
— BlackGirlMagic (@ca99832245) July 23, 2021
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rGffkk
कोई टिप्पणी नहीं