पंजाब कांग्रेस के कप्तान बने सिद्धू, कहाः विरोधियों का बिस्तर गोल कर दूंगा

पंजाब प्रदेश कांग्रेस के नए प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को अपना पदभार संभाल लिया। इसके बाद अपने भाषण में सिद्धू ने विरोधियों का बिस्तर गोल कर देने की बात कही। सिद्धू ने कहा कि लोग पिछले कई दिन से यह सवाल पूछ रहे थे सिद्धू प्रधान बनेगा कि नहीं बनेगा। लोग कई तरह की बातें कर रहे थे कि सिद्धू प्रधान बन गया, उसकी टीआरपी बढ़ गई। उन्होंने कहा कि ये तो मुद्दा ही नहीं था। सिद्धू ने कहा कि आज पंजाब का किसान दिल्ली में सड़क पर बैठा है। उन्होंने कहा जिनके मत से बनती हैं सरकारें, आज दर बदर सड़कों पर भटक रहे बेचारे।सिद्धू ने शिरोमणि अकाली दल के नेता और विक्रमजीत सिंह मजीठिया पर परोक्ष रूप से निशाना साधा। उन्होंने कहा पंजाब पूछता है चिट्ठा बेचने वाले कहां है। उन्होंने कहा कि सुखबीर और मजीठिया को रहने नहीं देना है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुद्दों को हल करना हमारा मकसद है। सिद्धू ने कहा कि मैं किसानों से मिलना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज एकजुट है। सिद्धू ने कहा कि आज सारे कांग्रेस कार्यकर्ता प्रधान बन गए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बिना पार्टी नहीं बनती। इससे पहले चंडीगढ़ के कांग्रेस कार्यालय में सिद्धू की ताजपोशी हुई। पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।कैप्टन ने अपने भाषण में सिद्धू से कहा कि सारा बॉर्डर पाकिस्तान से सटा है और हमें बहुत सावधान रहने की जरूरत है। कांग्रेस पार्टी एक जमात है जो देश की आजादी के लिए लड़ती रही है। अब हमें अपना फर्ज और अपनी डयूटी निभानी है। उन्होंने मनमुटाव की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने मुझसे कहा कि नवजोत पंजाब के अध्यक्ष होंगे तो मैंने कह दिया था कि आपका जो भी फैसला होगा वो हमें मंजूर होगा।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ztEg4Q
कोई टिप्पणी नहीं