दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा- कोरोना संक्रमण से हुई है मौत तो मिलेगी एकमुश्त 50 हजार की राशि
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 महामारी से बुरी तरह प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक योजनाओं की घोषणा की। एक डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, केजरीवाल ने कहा कि सरकार उन बच्चों को हर महीने 25 साल की उम्र तक 2,500 रुपये देगी, जिन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान अपने माता-पिता को खो दिया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार राष्ट्रीय राजधानी में प्रत्येक कोविड-19 पीडि़त परिवार को 50,000 रुपये प्रदान करेगी।उन्होंने कहा कि सरकार के अधिकारी उन सभी घरों का दौरा करेंगे, जिन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को खो दिया है और उनके परिजनों को चेक सौंपेंगे। केजरीवाल ने कहा, मैंने अधिकारियों को पीडि़त परिवारों के लिए परेशानी मुक्त मुआवजा सुनिश्चित करने और अनावश्यक कागजी कार्रवाई में शामिल नहीं होने का निर्देश दिया है।कोई भी परिवार जो कुछ कागजात पेश करने में विफल रहता है, दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि कागजी कार्रवाई समय पर हो और मुआवजे का भुगतान किया जाए। साथ ही कोविड-19 महामारी के दौरान अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों की मदद के लिए हर महीने 2,500 रुपये प्रदान करने की योजना है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hDjVmn
कोई टिप्पणी नहीं