Breaking News

पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थित सीमा चौकी पर तालिबान का कब्जा , अफगान सेना के 46 जवानों ने पाकिस्तान में ली शरण


पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थित सीमा चौकी पर तालिबान के कब्जे के बाद अफगानी सेनाके 46 जवानों ने पाकिस्तान में शरण ली है. बताया जा रहा है कि इनकी चौकियों पर तालिबान के लड़ाकों ने कब्जा कर लिया है. इसके बाद से अफगान सैनिकों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा को पार कर पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में शरण ली है.पाकिस्तानी सेना ने बताया कि घटना रविवार देर रात देश के चित्राल जिले के अरुंडु सेक्टर में हुई जब अफगान नेशनल आर्मी के स्थानीय कमांडर ने पाकिस्तानी सेना से शरण और सुरक्षित मार्ग के लिए अनुरोध किया.पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के एक बयान के अनुसार, एएनए और सीमा पुलिस से संबद्ध पांच अधिकारियों समेत 46 सैनिकों ने शरण मांगी है, क्योंकि वे अफगानिस्तान में पैदा हुए सुरक्षा हालात के कारण पाक-अफगान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अपनी सैन्य चौकियों पर कब्जा बरकरार रखने में असमर्थ थे. पाकिस्तानी सेना ने सूचना और आवश्यक औपचारिकताओं के लिए अफगान अधिकारियों से संपर्क किया है.पाकिस्तानी सेना ने कहा कि अफगान अधिकारियों से संपर्क और आवश्यक सैन्य प्रक्रियाओं के बाद, पांच अधिकारियों सहित 46 सैनिकों को पाकिस्तान में शरण और सुरक्षित मार्ग दिया गया है. अफगान सैनिकों को सेना के स्थापित मानदंडों के अनुसार भोजन, आश्रय और आवश्यक चिकित्सा देखभाल सहायता प्रदान की गई है. डॉन की खबर के अनुसार, सेना ने कहा कि इन सैनिकों को उचित प्रक्रिया के बाद सम्मानजनक तरीके से अफगान सरकार के अधिकारियों को लौटा दिया जाएगा.

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Whvw3g

कोई टिप्पणी नहीं