बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने भेजे 300 किलो आम, अब इस तरह से रिटर्न गिफ्ट देंगे त्रिपुरा के मुख्यमंत्री

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से सोमवार शाम वैश्विक स्तर पर प्रशंसित हरिबंगा किस्म के आमों का उपहार प्राप्त करने से अभिभूत त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए उन्हें विश्व प्रसिद्ध अनानास की रानी किस्म भेजने की घोषणा की है। अगरतला में बंगलादेश के उप उच्चायुक्त मोहम्मद जोबायद होसेन ने सचिवालय में मुख्यमंत्री को 300 किलो आम की खेप का उपहार सौंपा। हसीना ने इसी तरह की खेप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों को भेजी है। देव ने कहा,बांग्लादेश की प्रधान मंत्री मेरे लिए एक ममतामयी शख्सियत हैं और विश्व प्रसिद्ध आमों के इतने प्यारे उपहार की खेप प्राप्त करना एक आशीर्वाद है, जो त्रिपुरा के लोगों के बारे में बंगलादेश की भावना को दर्शाता है। बंगलादेश के साथ हमारे ऐतिहासिक संबंध हैं और मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता में आने के बाद इसे और बढ़ावा मिला है। त्रिपुरा के अनानास, नींबू और कटहल ने पहले ही तीन वर्षों में वैश्विक टैग अर्जित कर लिया है। कृषि और किसान कल्याण मंत्री प्रणजीत सिंघारॉय ने कहा कि मुख्य रूप से ब्रिटेन और पश्चिम एशियाई देशों में बागवानी वस्तुओं की मांग बढ़ रही है, जिसने स्थानीय बाजार में उपज की कीमत बढ़ा दी है और किसानों को वाणिज्यिक स्तर पर बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dN56MQ
कोई टिप्पणी नहीं