26 जुलाई को सावन का पहला सोमवार, 22 अगस्त रविवार को रक्षाबंधन, देखिए प्रमुख व्रत और त्योहार की लिस्ट

इस बार श्रावण माह का प्रारंभ अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 25 जुलाई 2021 रविवार हो होगा और 26 जुलाई को सावन का पहला सोमवार रहेगा। 22 अगस्त रविवार रक्षाबंधन के दिन श्रावण मास समाप्त हो जाएगा और भाद्रपद माह की शुरुआत हो जाएगी। आओ जानते हैं इस माह के प्रमुख व्रत और त्योहार की लिस्ट. श्रावण मास 2021 के 5 बड़े तीज-त्योहार और पर्व.- संकष्टी चतुर्थी : 27 जुलाई 2021 मंगलवार को कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी का व्रत रहेगा. - सावन का पहला सोमवार : सोमवार, 26 जुलाई 2021 पहला श्रावण सोमवार. - शीतला सप्तमी : 30 जुलाई 2021 शुक्रवार को शीतला सप्तमी व्रत रहेगा. - कालाष्टमी : 31 जुलाई 2021 शनिवार को कृष्ण पक्ष की अष्टमी को कालाष्टमी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन भैरव बाबा के लिए व्रत रखा जाता है. - सावन का दूसरा सोमवार : सोमवार, 02 अगस्त 2021 दूसरा श्रावण सोमवार. - कामिका एकादशी : 4 अगस्त 2021 बुधवार को कामिका एकादशी का व्रत रखा जाएगा. - कृष्ण प्रदोष व्रत : 5 अगस्त 2021 गुरुवार को कृष्ण प्रदोष व्रत रखा जाएगा. - शिवरात्री : 6 अगस्त 2021 शुक्रवार को शिवरात्री रहेगी। हर माह मासिक शिवरात्री आती है. - सावन का तीसरा सोमवार : सोमवार, 09 अगस्त 2021 तीसरा श्रावण सोमवार. - सिंजारा : 10 अगस्त 2021 को सिंजारा व्रत। हरियाली तीज से एक दिन पहले सिंजारा मनाया जाता है. - हरियाली तीज : 11 अगस्त को हरियाली तीज का व्रत रखा जाएगा. - नागपंचमी :13 अगस्त 2021 शुक्रवार को शुक्ल पक्ष की पंचमी को नागपंचमी का त्योहार रहेगा. - सावन का चौथा सोमवार : सोमवार, 16 अगस्त 2021 चौथा श्रावण सोमवार. - पुत्रदा एकादशी : 18 अगस्त 2021 बुधवार को श्रावण पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा. - प्रदोष व्रत : 20 अगस्त शुक्रवार को शुक्ल प्रदोष व्रत रखा जाएगा. - ओणम : 21 अगस्त 2021 शनिवार को ओणम का पर्व मनाया जाएगा जिसे थिरुवोणम कहते हैं. - रक्षा बंधन : 22 अगस्त 2021 रविवार को श्रावण माह की पूर्णिमा के दिन रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाएगा.
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iEl6SM
कोई टिप्पणी नहीं