Breaking News

आज मिली बड़ी राहत, 1 लीटर पेट्रोल और डीजल के लिए चुकाने होंगे इतने रुपए


पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मंगलवार को कोई बदलाव नहीं हुआ और ये रिकॉर्ड स्तर पर टिके रहे। इससे पहले सोमवार को पेट्रोल महंगा हुआ था, जबकि डीजल के दाम अपरिवर्तित रहे थे। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 99.86 रुपये प्रति लीटर के अब तक के उच्चतम स्तर पर स्थिर रही। डीजल लगातार दूसरे दिन 89.36 रुपये प्रति लीटर के भाव पर अपरिवर्तित रहा। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का मौजूदा क्रम 04 मई को शुरू हुआ था। दिल्ली में मई और जून में पेट्रोल 8.41 रुपये और डीजल 8.45 रुपये महंगा हुआ था। जुलाई में पेट्रोल की कीमत 1.05 रुपये और डीजल की 18 पैसे प्रति लीटर बढ़ चुकी है। देश के दूसरे शहरों में भी आज दोनों जीवाश्म ईंधनों के मूल्यों में कोई बदलाव नहीं हुआ। मुंबई में पेट्रोल 105.92 रुपये और डीजल 96.91 रुपये प्रति लीटर पर रहा। चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 93.91 रुपये प्रति लीटर के भाव बिका। कोलकाता में पेट्रोल 99.84 रुपये और डीजल 92.27 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hH82LU

कोई टिप्पणी नहीं