पति की मौत के 14 महीने बाद महिला ने दिया उसके बच्चे को जन्म, जानें कैसे हुआ यह चमत्कार

एक महिला ने अपने पति की मौत के 14 महीने बाद बच्चे को जन्म दिया है। यह सुनकर आपको थोड़ा अजीब लग रहा होगा, लेकिन ये सच है। दरअसल, 40 साल की सारा शेलेनबर्गर के 41 वर्षीय पति स्कॉट की पिछले साल फरवरी में हार्ट अटैक के बाद मौत हो गई थी और अब सारा ने इस साल मई में बेटे को जन्म दिया।अमेरिका के ओक्लाहोमा सिटी की रहने वाली सारा शेलेनबर्गर ने इस साल 3 मई को बेटे हेस को जन्म दिया है। सारा शेलेनबर्गर एक साइंस प्रोफेसर हैं और उनके पति स्कॉट भी साइंस प्रोफेसर थे, जिनकी पिछले साल फरवरी में हार्ट अटैक के बाद मौत हो गई थी। सारा शेलेनबर्गर ने बताया, हमारी पहली मुलाकात कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुई, लेकिन हमने पहली बार 2017 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया जब स्कॉट ने फेसबुक के जरिए मुझसे कॉन्टैक्ट किया। इसके बाद हमलोग मिले और डेट करना शुरू किया। इसके 4 महीने बाद हमने सगाई की और फिर सितंबर 2018 में शादी कर ली।सारा शेलेनबर्गर ने बताया, हम दोनों वास्तव में कम से कम तीन बच्चे चाहते थे और अपना परिवार शुरू करने के लिए काफी उत्साहित थे। इसलिए शादी के तुरंत बाद बच्चे के लिए प्रयास करना शुरू कर दिया, लेकिन काफी संघर्ष के बाद मैं प्रेग्नेंट नहीं हुई। इसके बाद हमने डॉक्टर से संपर्क किया और हमारे पर पैरेंट बनने का एकमात्र उपाय आईवीएफ था। सारा शेलेनबर्गर बताती हैं कि डॉक्टर की सलाह पर मैंने और स्कॉट ने बारबाडोस प्रजनन क्लिनिक में भ्रूण को सुरक्षित रखा था। हालांकि इसके कुछ दिन बाद ही स्कॉक की मौत हो गई। वह हमेशा से चाहते थे कि मैं उनके बच्चे को जन्म दूं, इसलिए पिछले साल मैंने आईवीएफ के जरिए मां बनने का मन बनाया और अगस्त में गर्भवती हुई।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dSYmNA
कोई टिप्पणी नहीं