चीन में कहर बनकर टूटी बारिश, 12 की मौत, तूफान से टूट सकता है बांध, सेना को किया तैनात

चीन में मूसलाधार बारिश के कारण भयंकर बाढ़ आ गई है। जिससे लोग अपने घरों से सुरक्षित स्थान चले गए हैं और स्टेशन और सड़कें जलमग्न हो गई हैं। चीन के हेनान प्रांत में रिकॉर्ड बारिश के बाद 10,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बाढ़ आने के बाद से झेंग्झौ शहर में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है।एक दर्जन से अधिक शहर प्रभावित हुए हैं, मुख्य सड़कों को बंद करना पड़ा है और उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। हेनान प्रांत में लगभग 9.4 लाख लोगों का घर है। यहां के प्रशासन ने असामान्य रूप से सक्रिय बारिश के मौसम के बाद अपने उच्चतम स्तर की मौसम चेतावनी जारी की है। सोशल मीडिया पर तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पूरी सडक़ें जलमग्न हो गई है। कारें बाढ़ के पानी में बह रहे हैं। ऐसी भी आशंका है कि हाल ही में आए तूफानों से हेनान प्रांत में एक बांध क्षतिग्रस्त होने के बाद टूट सकता है। अधिकारियों ने बताया कि लुओयांग शहर में बांध में 20 मीटर की दरार आ गई है। क्षेत्र में सैनिकों को तैनात किया गया है और सेना के एक बयान में चेतावनी दी गई है कि यह किसी भी समय ढह सकता है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UpYGwQ
कोई टिप्पणी नहीं