12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 5 हजार से ज्यादा बच्चे हुए फेल, यहां देखें परिणाम

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं. स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय टेकाम ने रविवार को नतीजे घोषित किए. इस बार छात्रों ने परीक्षा घर बैठकर दी थी.परीक्षा परिणाम के आंकड़ों के अनुसार 12वीं के 5,255 बच्चे फेल हो गए हैं. परीक्षा में 95 प्रतिशत बच्चों ने फस्र्ट डिवीजन, 1 प्रतिशत ने सेकेंड और 0.3 प्रतिशत ने थर्ड डिवीजन से परीक्षा पास की है. पास होने वालों में 96 प्रतिशत लड़के और 98 प्रतिशत लड़कियां हैं. चूंकि कोविड के खतरे को देखकर घर पर ही परीक्षा देने की सुविधा दी गई थी, इसलिए मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई.स्टूडेंट्स https://cgbse.nic.in/ या https://ift.tt/2Cxr0nA पर क्लिक करके अपने परीक्षा परिणाम देख पाएंगे. इस बार स्टूडेंट्स ने घर बैठकर परीक्षा दी थी. स्कूल को ही सेंटर बनाया गया था. इन सेंटर्स से स्टूडेंट 1 जून से 5 जून तक प्रश्न पत्र और आंसर शीट हासिल किए. सभी को आंसर शीट जमा करने के लिए 5 दिनों का वक्त मिला था.
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3BCEjNA
कोई टिप्पणी नहीं