गजबः 10 मिनट में चट कर गए 34 बर्गर, जानिए कहां हुई ऐसी अनोखी प्रतियोगिता

क्या आप 10 मिनट में 34 बर्गर गपागप कर सकते हैं? चैलेंज मुश्किल है लेकिन नामुमकिन नहीं। चूंकि यह कमाल अमरीका में दो युवाओं ने हाल ही दिखाया है। बर्गर ईटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और मोटा इनाम जीता। खास बात यह रही कि ट्रॉफी के दो हकदार सामने आए। दोनों ने एक ही समय में समान बर्गर चट किए।जानकारी के अनुसार हाल ही अमरीका ने अपना स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान कई आयोजन हुए। इनमें से कई कार्यक्रम ऐसे थे जो वहां बरसों से जारी हैं जिनमें बड़ी संख्या में लोग उमड़ते हैं। इन्हीं में से एक प्रतियोगिता ने सभी का ध्यान खींचा। चर्चित प्रतियोगिता थी कम समय में ज्यादा बर्गर खाने की। पिछले साल इसे जीतने वाली मॉली शूलर को इस बार अपना इनाम गत वर्ष रनरअप रहे डैन किलर केनेडी के साथ शेयर करना पड़ा। दोनों ने 10 मिनट में 34 बर्गर खाए और चैंपियनशिप ट्रॉफी शेयर की।बताया जा रहा है कि कैलिफोर्निया की मॉली के नाम इससे पहले 35 बर्गर खाने का रेकॉर्ड है। स्थानीय फास्ट फूड चेर्न जेड बर्गर ने सालाना इंडिपेंडेंस बर्गर ईटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया था। इसमें अमरीका के 14 प्रोफेशनल ईटर्स शामिल हुए। ये 4350 डॉलर (3.23 लाख रुपए) के लिए कंपीट कर रहे थे जबकि ग्रैंड प्राइज 1750 डॉलर (1.30 लाख रुपए) कैश का था। पूरा बर्गर खाने के बाद भी दो मिनट तक इंतजार किया गया उसके बाद ही निर्णय किया गया। जानकारी के मुताबिक हल साल इस आयोजन में भीड़ जुटती है। इस बार भी मुफ्त में बर्गर खाने के लिए काफी लोग आए और उन्होंने अलग-अलग तरह के बर्गर के चटखारे लगाए। उधर, विजेताओं ने जीतने के बाद मीडिया को तस्वीरें दीं। दोनों विजेताओं ने टॉफी और कमर पर बंधी चैंपियन की बैल्ट भी दिखाई।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jMzafe
कोई टिप्पणी नहीं