अब चीन में कहर मचा रहा है कोरोना का सबसे खतरनाक वैरिएंट, इसके आगे वैक्सीन भी है फेल, WHO की चेतावनी जारी

चीन में कोरोना फिर सिर उठाने लगा है। इस बार महामारी का केंद्र गुआंगदोंग प्रांत बना है। यहां डेल्टा वैरिएंट के कारण संक्रमण में उछाल आया है। इस दक्षिणी प्रांत का एक और शहर कोरोना की चपेट में आ गया है। मामले बढऩे पर डोंग्गूआन शहर में बड़े पैमाने पर टेस्ट शुरू किए गए हैं। गुआंगदोंग पिछले 31 दिन से कोरोना के हमलों से जूझ रहा है।जानकारी के अनुसार इस प्रांत में अब तक जितने मामले पाए गए हैं उनमें से करीब 90 फीसदी अकेले प्रांतीय राजधानी ग्वांगझोऊ में मिले हैं। कोरोना की रोकथाम के लिए यहां सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं। अब डोंग्गूआन में भी सख्त कदम उठाए गए हैं। लोगों के शहर से बाहर जाने पर रोक लगा दी गई है। दो साल पहले दिसंबर में जब चीन में कोरोना का पहला मामला पाया गया था तब वुहान शहर संक्रमण का केंद्र बना था।बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन ही सुरक्षा कवच माना जा रहा है, लेकिन इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ( डब्ल्यूएचआ ) ने चेताया है कि भारत में मिले डेल्टा वैरिएंट पर कोरोना वायरस वैक्सीन कम असरदार है। ऐसे में यह वैक्सीन के कवच को भेद सकता है। हालांकि एक राहत की बात यह है कि वैक्सीन से मौत का खतरा कम हो जाता है और गंभीर बीमारी से बचाती है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि डेल्टा वैरिएंट में हो रहा म्यूटेशन इसका कारण है। डेल्टा प्लस वैरिएंट भारत में पाए गए डेल्टा वैरिएंट में हुए म्यूटेशन की वजह से बना है। वायरस के हावी होने में सक्षम स्वरूपों को एक जैविक लाभ मिलता है जो है म्यूटेशन, जिससे यह स्वरूप लोगों के बीच बहुत ही आसानी से फैलते हैं। भारत में तबाही मचाने वाले डेल्टा वैरिएंट के भी कई स्वरूप सामने आए हैं, लेकिन दक्षिण-अमरीका में वायरस के बदले स्वरूप लैम्ब्डा को लेकर और ज्यादा सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vN0Xif
कोई टिप्पणी नहीं