जब पल में धरती में समा गई कार, फिर सामने आई ऐसी बड़ी सच्चाई, देखें ये वायरल VIDEO

मुम्बई के घाटकोपर वेस्ट की एक सोसाइटी में एक बड़ी अजीबोगरीब घटना घटी। इसी सोसाइटी में रहने वाले किरण दोषी ने यह सोचकर अपनी कार रात में सोसाइटी के अंदर पार्क की होगी कि वह फिर सुबह उस पर सवार होकर काम पर जाएंगे लेकिन जब वह सुबह वहां पहुंचे तो कार का कुछ अता-पता नहीं था।
तो क्या कार चोरी हो गई? नहीं-कार जहां खड़ी थी, वहीं धरती में समा गई। यह अजीबोगरीब घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। अगर ऐसा नहीं हुआ होता तो अंदाजा लगाना मुश्किल था कि कार गई कहां। वह जहां खड़ी थी, वहां एक बड़ा गड्ढा था लेकिन कार का कोई अता-पता नहीं था। सीसीटीवी से पता चला कि कार जहां खड़ी थी, वहां की कंक्रीट टूटी और वहां एक बड़ा गड्ढा बन गया और कार उसमें धीरे-धीरे समाती चली गई। कुछ ही सेकेंड के बाद कार को कोई पता नहीं था।दरअसल कार जहां खड़ी थी वहां कभी कुंआ हुआ करता था और उसे पाटकर उसे आरसीसी स्लैब से भर दिया गया था लेकिन मुम्बई में चार दिनों तक हुई बारिश के बाद जमीन के अंदर हुई हलचल ने कुएं को फिर से जिंदा कर दिया और वहां फिर से बड़ा गड्ढा हो गया। पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है। घाटकोपर के ट्रैफिक पुलिस इनचार्ज नागराज मजहे ने कहा कि सीसीटीवी से स्पष्ट है कि कार पूरी तरह कुएं में समा गई है।वाहन के मालिक किरण दोषी ने आज शाम एक बयान में कहा कि उनके कार क्लीनर ने उन्हें सूचित किया कि वाहन खतरनाक तरीके से झुका हुआ है। दोषी ने कहा, मैं इसे देखने के लिए दौड़ा और इससे पहले कि हम कुछ कर पाते, मेरी आंखों के ठीक सामने, वाहन कुछ ही सेकंड में कुएं के पानी में समा गया। मुंबई पुलिस, बीएमसी की टीमें और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और कुएं को खाली करने के लिए पानी के पंप तैनात किए। सोसाइटी ने कुएं के नीचे से वाहन को उठाने के लिए क्रेन मंगवाई है, जो एक सदी से भी ज्यादा पुराना है और करीब 40-50 फुट गहरा है।A viral video shows a car sinking in a sinkhole
— Mayank Dixit (@MAYANKDlXIT) June 13, 2021
Traffic Police says,"There was a well at the place. Some people covered it with concrete slab&started parking cars over it. Incident occurred due to land subsidence following rain. No one injured" pic.twitter.com/hotKhFxsMn
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gqRuc1
कोई टिप्पणी नहीं