Sanitizer बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग, 13 महिलाओं समेत 15 कर्मचारियों की मौत

महाराष्ट्र के पुणे के पिरंगुट एमआईडीसी इलाके में एक सैनेटाइजर बनाने वाली फैक्ट्री में शाम करीब 5 बजे भीषण आग लग गई है। आग के कारण फैक्ट्री में फंसी 37 में से 13 महिला और 2 पुरुष कर्मचारियों की मौत हो गई है। अभी भी कई कर्मचारी गायब हैं। फैक्ट्री से निकलने वाला गहरा काला धुआं आसपास के इलाके मे फैल रहा है। फिलहाल फैक्ट्री में अभी भी कई मजदूर फंसे हुए हैं। मौके पर पहुंची दमकल की 3 गाडिय़ों और दो दर्जन से ज्यादा फायर ब्रिगेड कर्मी उनके रेस्क्यू का काम कर रहे हैं। सैनेटाइजर में अल्कोहल की मात्रा होती है इस कारण से आज बहुत तेजी से फैल रही है। एसवीएस केमिकल्स नाम की इस फैक्ट्री में धुंआ भरने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है। माना जा रहा है कि धुंए की चपेट में आकर लापता मजदूर फैक्ट्री में ही बेहोश हो गए हैं। हालांकि, अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट एक बड़ी वजह हो सकती है। मुलशी के तहसीलदार, अभय ने बताया कि दमकल की 3 गाडिय़ों से आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है. मौके पर पुलिस निरीक्षक अशोक धूमल भी पहुंचे हुए हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gi4Ci6
कोई टिप्पणी नहीं