Ramdev के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंची मेडिकल एसोसिएशन, कहा - पतंजलि की Coronil दवा के बारे में गलत बयानबाज़ी कर रहे हैं

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा 1000 करोड़ रुपये के मानहानि दावे के नोटिस के बाद योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन ने विरोधी कदम उठाया है। आरोप लगाया कि रामदेव पतंजलि की कोरोनिल दवा के बारे में गलत बयानबाज़ी कर रहे हैं और भ्रामक सूचनाएं फैला रहे हैं। डीएमए ने रामदेव को ऐसा करने से रोकने के लिए बुधवार को हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया। इस बारे में एक ट्ववीट करते हुए बार एंड बेंच ने जानकारी दी। बता दें कि इससे पहले दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन ने 22 मई को रामदेव के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज करवाई थी क्योंकि रामदेव ने कथित तौर पर एलोपैथी को स्टूपिड साइन्स कहा था। यही नहीं, एसोसिएशन से जुड़े कई डॉक्टरों ने रामदेव के बयानों का विरोध करते हुए काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन भी किया था।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3wPnZ91
कोई टिप्पणी नहीं