Breaking News

अचानक ही LoC पर पहुंचे बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार, एक झटके में दे दिए एक करोड़ रुपए, जानिए क्यों


बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने गुरुवार को जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले की गुरेज घाटी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के साथ सुदूर तुलैल इलाके का दौरा किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अभिनेता दोपहर करीब 12 बजे हेलीकॉप्टर से तुलैल के नीरू गांव पहुंचे। उनका नीरू गांव में सेना और बीएसएफ के जवानों से संवाद करने का कार्यक्रम है। सूत्रों ने कहा कि वह दूरदराज के इलाकों में स्थानीय लोगों से भी बातचीत करेंगे, जो इन गांवों में भारी बर्फबारी और अत्यधिक दुर्गमता जैसी कठिनाइयों का सामना करते हैं।अक्षय कुमार ने नीरू गांव में स्कूल भवन के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये दिए हैं। उन्होंने नीरू गांव में सेना और बीएसएफ के जवानों से बातचीत की। साथ ही वहां तैनात बीएसएफ यूनिट द्वारा आयोजित एक समारोह में स्थानीय लोगों के साथ डांस भी किया। बता दें कि नीरू गांव गुरेज सेक्टर की तुलैल घाटी में नियंत्रण रेखा के पास स्थित है। शिक्षा के लिए इन दुर्गम इलाकों में बच्चों और उनके अभिभावकों काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3q14QP8

कोई टिप्पणी नहीं