Breaking News

Gold and silver की कीमतों में गिरावट, आज इतने रुपये सस्ता हुआ सोना, जानिए नए भाव


देश के सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। दिल्ली में मंगलवार को गोल्ड 152 रुपये घटकर 48,107 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। कोरोना के घटते मामलों और अर्थव्यवस्था में सुधार के चलते निवेशकों में सोना खरीदने के रुझान में कमी देखने को मिल रही हैं। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,259 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके अलावा चांदी भी 540 रुपये टूटकर 69,925 रुपये रुपये प्रति किलो पर बिकी. पिछले सत्र में चांदी का बंद भाव 70,465 रुपये प्रति किलोग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो यहां गोल्ड का भाव गिरावट के साथ 1,883 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 27.55 डॉलर प्रति औंस था। देश के प्रमुख शहरों की बात करें तो दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 47,950 और 24 कैरेट सोने की कीमत 52,300 रुपये प्रति दस ग्राम चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 47,510 और 24 कैरेट सोना 48,510 रुपये प्रति दस ग्राम पर चल रहा है। वहीं कोलकाता में 22 कैरेट सोना 48,030 रुपये है, 24 कैरेट सोना 50,730 रुपये प्रति दस ग्राम चल रहा है। चेन्नई में 22 कैरट सोने की कीमत 46,050 और 24 कैरेट 50,240 रुपये प्रति दस ग्राम रहा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iq8IaH

कोई टिप्पणी नहीं