कोरोना काल में शिकारी बन गए हैं Facebook के सीईओ मार्क जुकरबर्ग, सामने आई ऐसी तस्वीर

फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग शिकार करने के शौकीन हैं। इन दिनों वह अपना यह शौक हवाई में पूरा करते दिख रहे हैं। पिछले दिनों 37 वर्षीय मार्क हवाई के कौई द्वीप पर कलालाऊ ट्रेल के जंगलों में जंगली सूअर का शिकार करने के लिए जाते दिखे। इस दौरान उनकी कमर पर एक बैग में धनुष और तीर भी साफ नजर आए। गौरतलब है कि हवाई में हजारों जंगली सूअर हैं जो पौधों को खाते हैं और घर के मालिकों के लिए परेशानी का सबब बनते हैं। कलालाऊ ट्रेल पर उनका शिकार करने की अनुमति है। गौरतलब है कि फेसबुक ने अपने सभी कर्मचारियों को अगले छह माह तक घर से ही काम करने के आदेश दिए हैं। मार्क का कहना है कि कर्मचारी जब अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताते हैं तो उनकी उत्पादक अधिक हो जाती है। ऐसे में मार्क अपने परिवार के साथ हवाई में छुट्टियां बिता रहे हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iBh8fj
कोई टिप्पणी नहीं