Breaking News

जेल से बाहर आते ही लालू यादव को लगा बड़ा झटका, ED ने करीबी को किया गिरफ्तार


प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार सुबह राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद एडी सिंह को उर्वरक घोटाला मामले में गिरफ्तार किया है। ईडी के एक शीर्ष अधिकारी ने पुष्टि की, ‘सिंह को उर्वरक घोटाला मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।अधिकारी ने बताया कि राजद सांसद को दक्षिण दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। हालांकि अधिकारी ने मामले की अधिक जानकारी साझा नहीं की। राजद ने सिंह को पिछले साल मार्च में राज्यसभा के लिए मनोनीत किया था। सिंह के चुनावी हलफनामे के मुताबिक वह दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से स्नातक हैं और अविवाहित हैं।उनकी अचल संपत्ति 188.57 करोड़ रुपये और चल संपत्ति 49.6 करोड़ रुपये है। उनके पास राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और मुंबई में जमीन, अपार्टमेंट और कार्यालय हैं। हलफनामे में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2019-20 के लिए उनका आयकर रिटर्न 24 करोड़ रुपये से अधिक था। सिंह उर्वरकों के निर्यात और आयात में भी शामिल हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2S4ZaHn

कोई टिप्पणी नहीं