Breaking News

Corona Global Epidemic : सदी की सबसे बड़ी चुनौती है कोरोना , हमारे वैज्ञानिकों ने मेड इन इंडिया वैक्सीन बनाई: पीएम मोदी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सीएसआईआर सोसायटी की बैठक की अध्यक्षता की. सोसायटी को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी, पूरी दुनिया के सामने इस सदी की सबसे बड़ी चुनौती बनकर आई है। लेकिन इतिहास इस बात का गवाह है, जब जब मानवता पर कोई बड़ा संकट आया है, साइन्स ने और बेहतर भविष्य के रास्ते तैयार कर दिए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि बीती शताब्दी का अनुभव है कि जब पहले कोई खोज दुनिया के दूसरे देशों में होती थी तो भारत को उसके लिए कई-कई साल का इंतजार करना पड़ता था। लेकिन आज हमारे देश के वैज्ञानिक दूसरे देशों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं, उतनी ही तेज गति से काम कर रहे हैं। हमारे वैज्ञानिकों ने 1 साल में ही मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन बनाई। पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज भारत सतत विकास और क्लीन एनर्जी के क्षेत्र में दुनिया को रास्ता दिखा रहा है। हम सॉफ्टवेयर से लेकर सैटेलाइट तक, दूसरे देशों के विकास को भी गति दे रहे हैं, दुनिया के विकास में प्रमुख इंजन की भूमिका निभा रहे हैं। आज भारत एग्रीकल्चर से एस्ट्रोनॉमी तक, वैक्सीन से वर्चुअल रियलिटी तक, बायोटेक्नोलॉजी से लेकर बैटरी टेक्नॉलजीज तक, हर दिशा में आत्मनिर्भर और सशक्त बनना चाहता है। कोरोना के इस संकट ने रफ्तार भले कुछ धीमी की है लेकिन आज भी हमारा संकल्प है- आत्मनिर्भर भारत, सशक्त भारत।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3w3AjTf

कोई टिप्पणी नहीं