Breaking News

आज और कल रहें सावधान, मौसम विभाग की चेतावनी जारी, यहां जोरी झमाझम बारिश


मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अब तक राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में छा चुका है। बयान में कहा गया है कि इस वर्ष मानसून की मुख्य विशेषता पूर्वी, मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से पहले आगे बढ़ना है।हालांकि अगले सात दिनों के दौरान देश के शेष हिस्सों में इसके और आगे बढ़ने की संभावना नहीं है।मौसम विभाग की मानें तो अगले चार-पांच दिनों तक बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, और छत्‍तीसगढ़ में बारिश हो सकती है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून के लिए अभी एक सप्ताह और इंतजार करना पड़ेगा।आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में 26 जून के आसपास हल्की बारिश होने का अनुमान है, लेकिन इस क्षेत्र को अभी मानसूनी बारिश का इंतजार करना होगा। मौसम कार्यालय ने इससे पहले अनुमान जताया था कि मानसून 12 दिन पहले यानी 15 जून तक दिल्ली पहुंच सकता है। आमतौर पर मानसून 27 जून तक दिल्ली पहुंच जाता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में आ जाता है। बता दें कि आज बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, नागालैंड, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं 24 जून को छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम और मेघालय में बारिश की संभावना।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3d6LPWd

कोई टिप्पणी नहीं