Breaking News

फाइव स्टार होटल में ड्रग्स के साथ जन्मदिन मना रही थी ये एक्ट्रेस, पुलिस ने दिया बड़ा झटका


मुंबई पुलिस ने एक बॉलीवुड अभिनेत्री को जन्मदिन पर ड्रग्स से पार्टी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। अभिनेत्री एक फाइव स्टार होटल में अपने दोस्त के साथ पार्टी कर रही थी, तभी पुलिस ने ये छापा मारा। अभिनेत्री की पहचान नाइरा नेहल शाह के रूप में हुई है।मामला मुंबई के सांताक्रुज पुलिस थाना इलाके का है। जहां एक फाइव स्टार होटल में बॉलीवुड अभिनेत्री नेहल शाह अपना जन्मदिन मना रही थी। पुलिस ने होटल में छापा मारकर इस मामले का खुलासा किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात करीब तीन बजे एक फाइव स्टार होटल में रेड की गई। वहां बॉलीवुड में छोटे रोल करने वाली अभिनेत्री और उसके साथी को ड्रग्स का सेवन करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। सांताक्रुज पुलिस ने इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सांताक्रुज पुलिस के वरिष्ठ अधिकरी ज्ञानेश्वर गनोरे को गुप्ता सूचना मिली थी कि एक बॉलीवुड अभिनेत्री पांच सितारा होटल में अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रही है। जिसमें ड्रग्स का इस्तेमाल किया जा रहा है।इसी सूचना के आधार पर मुंबई पुलिस की टीम फाइव स्टार होटल में पहुंची और बॉलीवुड एक्ट्रेस की पार्टी में छापा मारा। जहां वो अपने साथियों के साथ अपना जन्मदिन मना रही थी। पुलिस के मुताबिक, अभिनेत्री नेहल शाह होटल के एक रूम में चरस का इस्तेमाल भी कर रही थी। पुलिस ने फौरन पार्टी में मौजूद अभिनेत्री नेहल और उसके दोस्त आशिक हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। दोनों वहां पर चरस ले रहे थे। सांताक्रुज पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने उन दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। नाइरा नेहल शाह दो तेलगु फिल्मों में भी काम कर चुकी है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xmPW8p

कोई टिप्पणी नहीं