Breaking News

चलती रेलगाड़ी में अचानक बेहोश हो गया सहायक ड्राइवर, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन, उसके बाद


पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में चलती मालगाड़ी के इंजन में शुक्रवार को सहायक ड्राइवर बेहोश हो गया। इस कारण ट्रेन को घंटे भर रोकना पड़ा। घटना बाजार रेलवे फाटक की है। मालगाड़ी बड़ाजामदा से नोवामुंडी स्टेशन की ओर जा रही थी।रेलवे फाटक के बीच में मालगाड़ी के डिब्बे होने से सुबह नौ से दस बजे तक बंद किया गया। गेट बंद होने से मुख्य सड़क परिचालन पूरी तरह से बाधित रहा। नोवामुंडी रेलवे क्रॉसिंग समीप डाउन लाइन पर हुई इस घटना के बारे में गेटकीपर ने बताया कि बड़ाजामदा रेलवे स्टेशन से नोवामुंडी रेलवे स्टेशन की ओर मालगाड़ी को डाउनलाइन में रवाना किया गया था। बीच रास्ते में ही अचानक तबीयत बिगड़ने से सहायक ड्राइवर बेहोश हो गया था। नोवामुंडी रेलवे गेट के पास पहुंची ट्रेन को रोक दिया। सहायक ड्राइवर की तबीयत ठीक होने के बाद मालगाड़ी को नोवामुंडी रेलवे स्टेशन की ओर रवाना किया गया। गेट घंटे भर बंद रहने से वाहनों की लंबी कतार लग गई है। ट्रेन के रवाना होने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ROtUML

कोई टिप्पणी नहीं