Breaking News

उतरन की इच्छा का टॉपलैस फोटोशूट, सोशल मीडिया पर छाई ये बोल्ड फोटोज


सुपरहिट टेली सीरियल उतरन की इच्छा याद है। कलर्स चैनल पर 2008 से 2015 तक प्रसारित इस सीरियल में इच्छा का किरदार निभाने वाली टीना दत्त उस वक्त घर-घर में फेमस हो गईं थी। वही टीना दत्त फिर चर्चा में हैं। इस बार सोशल मीडिया पर उनका टॉपलैस फोटो शूट सुर्खियां बटोर रहा है। उनका नया अवतार देख सभी चकित हैं। ऑनस्क्रीन गर्ल नेक्स्ट डोर अवतार में नजर आईं टीना दत्ता रियल लाइफ में बेहद बोल्ड और बिंदास हो गई हैं। वह पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड और स्टनिंग लुक में तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।इस बार टीना ने जो फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं उसको देखकर तो यही कहा जा सकता है उतरन की आइडियल एक्ट्रेस ने सभी हदें पार कर दी हैं। उन्होंने लगभग टॉपलैस फोटोशूट शेयर करते हुए लिखा है यदि मैं थोड़ा तापमान और बढ़ा दूं तो एतराज तो नहीं? मुझे लगा कि यह नया महीना बदलाव डिजर्व करता है। खास बात यह है कि इन टॉपलैस तस्वीरों को शेयर कर टीना दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का कमेंट बॉक्स बंद कर दिया है ताकि ट्रोलर्स कोई अभद्र कमेंट न कर सकें। हालांकि उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं।टीना दत्त पांच साल की उम्र से कैमरा फेस कर रही हैं। उन्होंने टीवी शो सिस्टर निवेदिता से अभिनय यात्रा की शुरुआत की और फिर बंगाली फिल्मों में काम करने लगीं। टीना बंगाली टीवी शोज भी कर चुकी हैं। वो ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ फिल्म चोखेर बाली में काम कर चुकी हैं। साथ ही विद्या बालन स्टारर परिणीता में भी नजर आईं थीं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pfNLR0

कोई टिप्पणी नहीं