माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व कर्मचारी ने खोले बिल गेट्स की निजी जिंदगी से जुड़े ऐसे बड़े राज

माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सह-संस्थापक बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा गेट्स द्वारा तलाक की घोषणा के बाद से ही बिल की जिंदगी के कई राज खुलकर सामने आ रहे हैं। उनपर ऑफिस की कई महिला कर्मचारियों के साथ संबंध रखने के आरोप लग रहे हैं। साथ ही अश्लील पार्टिज का आयोजन उनका शौक बताया जा रहा है। अब माइक्रोसॉफ्ट के ही एक कर्मचारी ने बिल गेट्स के कई राज खोले हैं।मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार माइक्रोसॉफ्ट के एक कर्मचारी ने खुलासा किया है कि बिल गेट्स अपनी मर्सिडीज में माइक्रोसॉफ्ट के ऑफिस आते थे, लेकिन बाद में वो गोल्डन ब्राउन रंग की पोर्श कार चलाकर बाहर जाते थे, ताकि लोगों को उनके जाने की खबर न हो। ऐसा वह अपनी कथित गर्लफ्रेंड्स से मिलने के लिए करते थे। इस काम में वह अपने असिस्टेंट की मदद लेते थे, जिससे उनकी ना मौजूदगी की खबर किसी को न हो। उनका असिस्टेंट उनकी इस करतूत को छिपाकर रखता था। कर्मचारी ने ये भी बताया कि उनका बहुत सारा समय ऐसी मीटिंग्स में गुजरता था, जिनका डायरी पर कोई जिक्र नहीं होता था। हालांकि माइक्रोसॉफ्ट के ही एक अन्य कर्मचारी ने इन दावों को सिरे से नकारा है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SmAVVf
कोई टिप्पणी नहीं