Breaking News

शादी में काला चश्मा पहने हुआ था दूल्हा, दुल्हन को हुआ शक और फिर हुआ ऐसा...


अपनी शादी में काला चश्मा पहनकर आए दूल्हे का भेद उस समय खुल गया, जब वधू पक्ष के लोगों ने उससे अखबार पढ़ने को कहा। जब दूल्हा आंखें कमजोर होने के कारण अखबार नहीं पढ़ सका तो दुल्हन व वधू पक्ष ने बड़ा फैसला लिया और बारात को बैरंग लौटा दिया। इतना ही नहीं वर पक्ष के खिलाफ थाने में मामला भी दर्ज करवा दिया। मामला उत्तर प्रदेश के औरैया कोतवाली क्षत्र का है।पुलिस के अनुसार दुल्हन के पिता ने दूल्हे के परिजनों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जमालीपुर गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसने अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव महाराजपुर निवासी शिवम से बेटी की शादी तय की थी। रविवार को बारात आई। रात 10 बजे के करीब द्वारचार की रस्म शुरू हुई। इस बीच दूल्हे को काला चश्मा लगाए देखकर लोग चर्चा करने लगे। जब चश्मा उतारने को कहा तो शिवम आनाकानी करने लगा। काफी देर बाद उसने चश्मा उतारा, लेकिन अखबार नहीं पढ़ सका। यह बात दुल्हन तक जा पहुंची। दूल्हे को कम दिखने की बात पता चलते ही दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। रात भर दिए गए सामान और नुकसान की भरपाई को लेकर पंचायत चलती रही। शाम को भी दोनों पक्ष से रिश्तेदार एकत्र हुए। बात न बनने पर मामला कोतवाली जा पहुंचा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vTWoCC

कोई टिप्पणी नहीं