Breaking News

आम जनता को मिली राहत, आज इतने रुपए लीटर मिल रहा है पेट्रोल और डीजल


पेट्रोल-डीजल के दाम आज रिकॉर्ड स्तर पर स्थिर रहे। इससे पहले शुक्रवार को कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की 96.93 रुपये और डीजल की कीमत 87.69 रुपये प्रति लीटर पर के रिकॉर्ड स्तर पर अपरिवर्तित रही। दिल्ली में जून में अब तक पेट्रोल की कीमत 2.70 रुपये और डीजल की कीमत 2.54 रुपये बढ़ चुकी है। इससे पहले मई में पेट्रोल 3.83 रुपये और डीजल 4.42 रुपये महंगा हुआ था। देश के दूसरे शहरों में भी दोनों जीवाश्म ईंधनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। मुंबई में पेट्रोल का मूल्य 103.08 रुपये और डीजल का मूल्य 95.14 रुपये प्रति लीटर रहा। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल आज 98.14 रुपये का और डीजल 92.31 रुपये का बिका। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 96.84 रुपये और डीजल की कीमत 90.54 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रही। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35B7L7L

कोई टिप्पणी नहीं