Breaking News

दक्षिण अफ्रीका में हिंदू देवी की प्राचीन मूर्ति चोरी, भारत से ही आए मजदूर पर लगा आरोप


दक्षिण अफ्रीका के एक मंदिर से हिंदू देवी शक्ति की करीब एक सदी पुरानी मूर्ति चोरी हो गई। चांदी की यह मूर्ति भारत से आए गिरमिटिया मजदूर अपने साथ लाए थे। चोर मंदिर से अन्य सामान भी उड़ा ले गए। वारदात के बाद स्थानीय समुदाय में आक्रोश है।जानकारी के अनुसार डरबन में बसे भारतीय उपनगर इसिपिंगो हिल्स स्थित अरुप्ता मंदिर से चोरी गए सामान में चांदी की मूर्ति भी है। इसी शहर में 1860 में पहली बार गिरमिटिया भारतीय मजदूर नाव से उतरे थे। मंदिर की न्यासी उमेला मूडले ने बताया कि उनके दादा मुरुगसा कूपसामी नायकर इस मूर्ति को शुरुआत में डरबन के अन्य उपनगर चेयरवुड में घर में बने मंदिर में रखते थे लेकिन उनके निधन के बाद इस मूर्ति को मंदिर को दान कर दिया गया था।बताया जा रहा है कि चोर खिड़की के रास्ते मंदिर में दाखिल हुए जहां पर पुजारी के रहने का स्थान भी था। जिस समय वारदात हुई उस वक्त वहां कोई नहीं था। मंदिर के सभी तालों को तोड़कर तलाशी ली गई। चोर अपने साथ पांच मूर्तियों और कीमती दीपकों को ले गया। साथ ही पीतल का सामान भी मंदिर से गायब मिला। मंदिर की न्यासी उमेला मूडल के मुताबिक उनके दादा वर्ष 1886 में भारत से आए थे और मजदूरी का करार खत्म होने के बाद सफल बिल्डर बन गए थे। वह 1900 में दोबारा दक्षिण भारत स्थित अपने गांव गए और वहां से मूर्ति लेकर आए।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3yYFKVe

कोई टिप्पणी नहीं