Breaking News

कोरोना के बीच मंडराया एक और बड़ा खतरा, इंदौर में मिला ग्रीन फंगस का पहला मरीज


कोरोना वायरस का असर कम होने के साथ ही एक ओर देश के कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया चल रही है। वहीं दूसरी ओर नया खतरा सामने आ गया है। ब्लैक और व्हाइट फंगस के बाद अब देश में पहली बार ग्रीन फंगस का मामला सामने आया है। मध्यप्रदेश के इंदौर में अरविंदो अस्पताल में 34 वर्षीय एक शख्स के फेफड़ों और साइनस में एस्परगिलस फंगस मिला। इस शख्स का इलाज अब मुंबई में चल रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि यह संक्रमण ब्लैक और व्हाइट दोनों फंगस से बेहद खतरनाक है। जानकारी के अनुसार इंदौर निवासी विशाल श्रीधर को कुछ दिन पहले कोरोना हुआ था। ठीक होने के बाद वह घर गए, लेकिन पोस्ट कोविड लक्षणों के चलते उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनके फेफड़ों और साइनस में एस्परगिलस फंगस मिला, जिसकी पहचान ग्रीन फंगस के रूप में हुई। डॉक्टरों ने बताया कि विशाल के फेफड़ों में 90 फीसदी संक्रमण हो गया, जिसके बाद उन्हें चार्टर्ड प्लेन से मुंबई भेजा गया। अब हिंदुजा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि एस्परगिलस फंगस को सामान्य भाषा में येलो फंगस और ग्रीन फंगस कहा जाता है, जो कभी-कभी ब्राउन फंगस के रूप में भी मिलता है। चिकित्सकों का मानना है कि ग्रीन फंगस का यह पहला मामला है, जिसकी जांच की जा रही है। यह फंगस लंग्स को काफी तेजी से संक्रमित करता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vtIO8M

कोई टिप्पणी नहीं