Breaking News

घर से निकलने से पहले जान लें पेट्रोल और डीजल की कीमत, आज भी आम आदमी को मिली राहत


पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 94.49 रुपये और डीजल 85.38 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर स्थिर रहा। गत 04 मई से अब तक 17 दिन इनके दाम बढ़ाये गये हैं, जबकि शेष 14 दिन कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 4.09 रुपये तथा डीजल 4.65 रुपये महंगा हो चुका है। अन्य महानगरों में भी दोनों जीवाश्म ईंधनों के मूल्य अपरिवर्तित रहे। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई पेट्रोल क्रमश: 100.72 रुपये, 94.50 रुपये और 95.99 रुपये प्रति लीटर के भाव बिका। एक लीटर डीजल की कीमत मुंबई में 92.69 रुपये, चेन्नई में 90.12 रुपये और कोलकाता में 88.23 रुपये रही। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3yXOkn0

कोई टिप्पणी नहीं