Breaking News

बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना फिर पहुंची बॉम्बे हाईकोर्ट, जानिए क्यों


बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रनौत सोशल मीडिया पर कई मामलों में अपनी राय खुलकर रखती हैं और यही कारण है कि वह अकसर विवादों में रहती हैं। इसी बीच कंगना एक बार फिर बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंची हैं। कंगना रनौत ने अपने पासपोर्ट रिन्यूवल की मांग करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है। उन्होंने कोर्ट में आवेदन किया है कि बांद्रा पुलिस की ओर से उनके खिलाफ घृणित ट्वीट और देशद्रोह के लिए दर्ज की गई एफआईआर के चलते पासपोर्ट अथॉरिटी उनका पासपोर्ट रिन्यू नहीं कर रही है। गौरतलब है कि इस मामले में उनकी बहन रंगोली चंदेल भी आरोपी हैं। नफरत भरे ट्वीट और देशद्रोह के आधार पर बांद्रा पुलिस स्टेशन में कंगना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।कंगना ने कोर्ट में दिए अपने आवेदन में कहा कि वो एक अभिनेत्री हैं और उनका काम ऐसा है कि उन्हें शूटिंग के लिए देश-विदेश की कई लोकेशन पर यात्रा करनी पड़ती है। वो एक फिल्म की मुख्य अभिनेत्री हैं और उन्हें 15 जून से अगस्त तक बुडापेस्ट में ट्रेवल करना है। कंगना ने बताया कि उनके पासपोर्ट की डेट सितंबर 2021 में एक्सपायर हो रही है। उन्होंने पासपोर्ट अथॉरिटी को इसे फिर से जारी करने का आवेदन दिया था, लेकिन एफआईआर दर्ज होने के कारण ऐसा करने से मना कर दिया गया है। ऐसे में उन्होंने कोर्ट में याचिका दायर की है। कंगना ने कहा कि प्रोडक्शन हाउस ने शूटिंग लोकेशन बुक करने में बहुत पैसा लगाया है, जहां उन्हें अभिनेत्री के तौर पर शामिल होना है। ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि उनका पासपोर्ट रीन्यू कर दिया जाए। कंगना की याचिका की सुनवाई आज जस्टिस पीबी वराले और एसपी तावड़े की बेंच कर रही है।गौरतलब है कि कंगना रनौत अपनी बेबाक टिप्पणियों की वजह से हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में बंगाल चुनाव के बाद भड़के दंगों पर कई ट्वीट किए। इसके अलावा उन्होंने ममता बनर्जी के लिए भी आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। जिसके बाद ट्विटर ने उनके खिलाफ एक्शन लिया और उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pUEVbP

कोई टिप्पणी नहीं