Breaking News

आम जनता को आखिरकार मिली राहत, आज इतनी है पेट्रोल और डीजल की कीमत


पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मंगलवार को कोई बदलाव नहीं किया गया। इससे पहले सोमवार को इनके दाम बढ़कर नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गये थे। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 96.41 रुपये और डीजल 87.28 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। कीमतों में बढ़ोतरी का मौजूदा क्रम 04 मई को शुरू हुआ था। दिल्ली में मई महीने के दौरान पेट्रोल 3.83 रुपये और डीजल 4.42 रुपये महंगा हुआ था। जून में अब तक पेट्रोल की कीमत 2.18 रुपये और डीजल की कीमत 2.13 रुपये बढ़ चुकी है। अन्य शहरों में भी दोनों ईंधनों के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 102.58 रुपये और डीजल की कीमत 94.70 रुपये प्रति लीटर रही। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 97.69 रुपये का और एक लीटर डीजल 291.92 रुपये का बिका। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 96.34 रुपये और डीजल की 90.12 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रही। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3q1LUQs

कोई टिप्पणी नहीं