Breaking News

खुशखबरीः आज इतनी सस्ती हो चुकी है चांदी, सोने की कीमत भी गिरी, जमकर करें खरीदारी


भारतीय बाजार में शुक्रवार को भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। सोना 355 और चांदी 1141 रुपए सस्ती हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, इस गिरावट के बाद आज 999 शुद्धता वाले 24 कैरट सोने का रेट 47201 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत घटकर 68379 रुपये प्रति किलो पर आ गई।बता दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन 24 कैरेट गोल्ड की ज्वेलरी नहीं बनती है। आम तौर पर ज्वेलरी बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है। अगर आप 22 कैरेट सोने की ज्वेलरी लेते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि इसमें 22 कैरेट गोल्ड के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है।ज्वेलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं और ये निशान ज्वेलरी में होते हैं। इसमें से एक कैरेट को लेकर लेकर होता है। अगर 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916, 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 और 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर ज्वेलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा। आप खुद ज्वेलरी में इस निशान को देख सकते हैं। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता। असली हॉलमार्क पर भारतीय मानक ब्यूरो का तिकोना निशान होता है, जो सोने की कैरेट की शुद्धता के निशान के बगल में होता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gBDoEt

कोई टिप्पणी नहीं