इस मामले में हाथी ने जापान की बुलेट ट्रेन को पछाड़ा, यकीन ना हो तो पढ़ लें ये रिपोर्ट

हाथी की सूंड जापानी बुलेट ट्रेन को मात दे सकती है। शायद यह तथ्य गले नहीं उतरे, लेकिन रफ्तार के मामले में यह सिद्ध हो गया कि हाथी की सूंड की क्षमता और योग्यता जापानी बुलेट ट्रेन से कहीं आगे है। शोध से खुलासा हुआ कि हाथी 540 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पानी खींचते हैं। हाथी के पानी खींचने की रफ्तार जापान की बुलेट ट्रेन से ज्यादा है जो 320 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है।विशेषज्ञों के मुताबिक हाथी अपनी सूंड की चौड़ाई को करीब 64 फीसदी तक बढ़ा सकते हैं। इसके लिए हाथी अपने नथुने को तान लेते हैं। एक हाथी की सूंड करीब 100 किलो की होती है। इतनी भारी होने के बावजूद सूंड भोजन जुटाने से लेकर पानी पीने तक का काम करती है। कई बार हाथी अपनी सूंड से इतनी तेज हवा निकालते हैं कि वे सामान भी उनके पास पहुंच जाते हैं जो उनकी पहुंच में नहीं होते।जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी के शोधकर्ता एंड्रयू स्चूलज के अनुसार हाथी की सूंड वैक्यूम क्लीनर की तरह काम करती है। सूंड की मदद से हाथी भोजन तलाश करते हैं, पानी खींचकर अपने शरीर पर डालते हैं। शोधकर्ताओं ने तीन वीडियो कैमरे की मदद से अटलांटा के जंतुआलय में अफ्रीकी हाथी की गतिविधियों को करीब से देखा और विश्लेषण किया।विशेषज्ञों ने हाथी की सूंड से पानी खींचने की गति का पता लगाने के लिए एक एक्वेरियम की मदद ली। शोध में सामने आया कि हाथी ने मात्र 1.5 सैकंड में चार लीटर पानी खींच लिया। हाथी की सूंड में यह क्षमता होती है कि वे छोटी-छोटी कई चीजों को एक बार में खा जाते हैं। साथ ही विशेषज्ञों के अनुमान के उलट ज्यादा पानी अपने अंदर रख सकते हैं। शोधकर्ताओं का मानना है कि हाथी की तकनीक का इस्तेमाल आने वाले समय में बेहतर रोबोट बनाने में किया जा सकता है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3plIYhi
कोई टिप्पणी नहीं