Breaking News

घर में भूलकर भी ना करें ऐसी गलती, वरना लक्ष्मी जाएंगी रूठ, हो जाएंगे कंगाल


वास्तुशास्त्र में किचन का अहम स्थान होता है। ऐसे में किचन में की गई एक गलती आपकी गरीबी का कारण बन सकती है।- वास्तु के अनुसार पवित्रता और शुद्धता में ही ईश्वर का वास होता है। घर में रखा हुआ जूठन विशेष रूप से एक नकारात्मकता लेकर आता है। इसलिए कहा जाता है कि जूठे बर्तन भी गरीबी की कारण बन सकते हैं।- वास्तु के अनुसार, किचन घर के प्रमुख भाग में से एक है और सबसे ज्यादा वास्तु दोष किचन में ही होता है क्योंकि वहां सबसे ज्यादा तत्व मिलते हैं। किचन में जल, अग्नि, वायु ये सभी तत्व पाए जाते हैं।- किचन में रखे जूठे बर्तनों में अन्न के कुछ भाग होते हैं जिन्हें पृथ्वी का स्त्रोत माना जाता है। कई लोग किचन को इतना पवित्र मानते हैं कि इसके पास मंदिर भी बना लेते हैं जो कि गलत है।- कुछ लोग रात के समय किचन में जूठे बर्तन रख देते हैं और इसे सुबह के समय धोते हैं। रात में पड़े जूठे बर्तनों का घर और घर के सदस्यों पर भी असर पड़ता है। ये आपकी गरीबी का कारण भी बन सकती है।- वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर कोई व्यक्ति जूठे बर्तन नहीं धो पाता है, उसे सफलता में भी कई तरह की अड़चनें आती हैं। वास्तुशास्त्र में किचन में रखे साफ बर्तनों का बहुत महत्व माना जाता है। वहीं जिस घर में रात के जूठे बर्तन धोए जाते हैं, वहां लक्ष्मी का निवास होता है। ऐसी जगहों पर सबका आचरण अच्छा होता है, जिस घर में नियमित रूप से चकला और बेलन धोए जाते हैं, वहां से वास्तुदोष खत्म हो जाते हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jlX4hs

कोई टिप्पणी नहीं