चुटकी भर हींग के फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान, अगर नहीं करते हैं इस्तेमाल तो लग सकता है बड़ा झटका

हींग को आमतौर पर खाना पकाने में स्वाद के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके इस्तेमाल से आप कई स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं। इसमें पाएं जाने वाले महत्वपूर्ण तत्व मानसिक तनाव, डिप्रेशन, कफ, अस्थमा, अपच, पेट से जुड़ी समस्याओं, मांसपेशियों में ऐंठन, अर्थराइटिस जैसी समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं।पाचन के लिए फायदेमंदहींग पाचन के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो अपच और गैस की समस्या से निजात दिलाने में मदद कर सकते हैं। हींग पेट के दर्द में भी आराम दिलाने का काम कर सकती है। हींग को आप खाना पकाने में या पानी में डालकर इस्तेमाल कर सकते हैं।सर्दी-खांसी से राहतअगर आपको सर्दी-खांसी है तो हींग आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। कफ और सर्दी की शिकायत होने पर हींग का पानी सीने में लगाएं या फिर हींग को शहद के साथ इस्तेमाल करें।दांदों के दर्द से राहतहींग में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो संक्रमण और दर्द की समस्या को दूर करते हैं, अगर आपके दांतों में संक्रमण है या मसूड़ों से खून निकलने और दर्द की समस्या है, तो हींग का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है।ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगारहींग कोमेरिन नामक तत्व पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही ये ब्लड के फ्लो को भी ठीक तरह से काम करने में मदद करती है। हींग में औषधीय गुण पाए जाने के कारण ये कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद कर सकती है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SqF76o
कोई टिप्पणी नहीं