आम आदमी को फिर लगा झटका, इतना महंगा हो चुका है पेट्रोल और डीजल, जानिए कीमत
पेट्रोल-डीजल की महंगाई से फिलहाल आम लागों को राहत मिलती नहीं दिख रही। तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार को एक बार फिर इनके दाम बढ़ा दिये। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल 25 पैसे तक और डीजल 13 पैसे तक महंगा हुआ। इससे पहले मंगलवार को कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 25 पैसे महंगा होकर 96.66 रुपये और डीजल 13 पैसे महंगा होकर 87.41 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। कीमतों में बढ़ोतरी का मौजूदा क्रम 04 मई को शुरू हुआ था। दिल्ली में मई महीने के दौरान पेट्रोल 3.83 रुपये और डीजल 4.42 रुपये महंगा हुआ था। जून में अब तक पेट्रोल की कीमत 2.43 रुपये और डीजल की कीमत 2.26 रुपये बढ़ चुकी है। मुंबई में आज पेट्रोल का मूल्य 24 पैसे और डीजल का 14 पैसे बढ़ा। वहां एक लीटर पेट्रोल अब 102.82 रुपये का और डीजल 94.84 रुपये का हो गया है। चेन्नई में पेट्रोल 22 पैसे महंगा होकर 97.91 रुपये का और डीजल 12 पैसे महंगा होकर 92.04 रुपये का बिका। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 24 पैसे बढ़कर 96.58 रुपये और डीजल की 13 पैसे बढ़कर 90.25 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35qV7Io
कोई टिप्पणी नहीं