खुशखबरीः लगातार तीसरे दिन भी इतना सस्ता हुआ सोना और चांदी, जमकर करें खरीदारी

भारतीय बाजार में लगातार तीसरे कारोबारी दिन सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले गुरुवार और शुक्रवार को भी सोने-चांदी के भाव टूटे थे। आज सुबह जारी सोने की कीमत में 244 रुपये की फिसलन दर्ज की गई है, जिसके कारण बाजार में आज 999 शुद्धता वाले 24 कैरट सोने की कीमत 47022 रुपये प्रति 10 हो गई है। पिछले कारोबारी सत्र में यानी शुक्रवार की शाम सोने की कीमत 47266 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी। वहीं, चांदी की कीमतों में भारी टूट हुई है। शुक्रवार के भाव के मुकाबले सोमवार को 999 शुद्धता वाली 1 किलो चांदी के भाव में 1052 रुपये की कटौती हुई है जिसके बाद चांदी की कीमत 67635 रुपये किलो तक पहुंच गई है। पिछले कारोबारी सत्र में एक किलो चांदी की कीमत 68687 रुपये थी।बता दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन 24 कैरेट गोल्ड की ज्वेलरी नहीं बनती है। आम तौर पर ज्वेलरी बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है। अगर आप 22 कैरेट सोने की ज्वेलरी लेते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि इसमें 22 कैरेट गोल्ड के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है। ज्वेलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं और ये निशान ज्वेलरी में होते हैं। इसमें से एक कैरेट को लेकर लेकर होता है। अगर 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916, 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 और 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर ज्वेलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा। आप खुद ज्वेलरी में इस निशान को देख सकते हैं। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता। असली हॉलमार्क पर भारतीय मानक ब्यूरो का तिकोना निशान होता है, जो सोने की कैरेट की शुद्धता के निशान के बगल में होता है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2STgTBT
कोई टिप्पणी नहीं