Breaking News

सभी को मिलेगी फ्री वैक्सीन : सरकार ने कोविशील्ड और कोवैक्सिन खरीदने का बड़ा ऑर्डर दिया


देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर का प्रभाव काफी कम हो गया है। पिछले 66 दिनों में सबसे कम नए मामले आए हैं। देश में साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट कम होकर 5.94 फीसदी हो गई है। वहीं एक्टिव केस की संख्या 13.03 लाख हो चुकी है, जो कुल संक्रमित मामलों का 4.85 फीसदी है। वहीं केंद्र सरकार ने कोविशील्ड की 25 करोड़ और कोवैक्सीन की 19 करोड़ डोज को खरीदने का ऑर्डर कंपनियों को दे दिया है, ताकी देश भर में सभी को मुफ्त वैक्सीनेशन किया जा सके। सोमवार को तमिलनाडु में संक्रमण के सबसे ज्यादा 19,448 नए केस, कर्नाटक में 11,958, महाराष्ट्र में 10,219 और केरल में 9,313 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने बताया कि देश में ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) के अभी तक 28,252 केस आए हैं। इनमें 86 फीसदी लोगों को कोविड से संक्रमित हो चुके थे। और 62 फीसदी लोगों में डायबिटीज की समस्या रही है। देश में अब तक 23.61 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। इसमें 4.66 करोड़ से ज्यादा लोगों को दोनों डोज लगाई गई है। वहीं अब भारत सरकार ही देश के सभी नागरिकों के वैक्सीनेशन का जिम्मा उठाएगी। केंद्र सरकार वैक्सीन उत्पादकों से कुल उत्पादन का 75 फीसदी खरीदेगी और प्राइवेट अस्पतालों को 25 फीसदी डोज मिलेगा। अभी तक 25 फीसदी खरीद राज्य सरकारें कर रही थीं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gd3o7S

कोई टिप्पणी नहीं