Breaking News

आखिरकार इस राज्य को भी मिल रही है कोरोना के कहर से राहत, सामने आए इतने संक्रमित


ओडिशा में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 7,002 नये मामले आने के बाद संक्रमितों की संख्या रविवार को 8,13,018 पहुंच गयी। इस दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में 42 और कोरोना मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 2952 पहुंच गया। सूत्रों ने बताया कि शनिवार को 7616 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमणमुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 7,32,018 हो गयी है। सक्रिय मामलों में और गिरावट देखी गई और यह आंकडा 78,031पर आ गया। राज्य के 18 जिलों में 2500 से कम सक्रिय मामले सामने आए, जिनमें से छह में 1000 से कम मामले हैं। बाकी 12 जिलों में 2500 से अधिक सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में अब तक किए गए 1,21,83,116 परीक्षणों में से 6.67 प्रतिशत सकारात्मकता दर्ज की गयी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सूत्रों ने बताया कि नये मामले राज्य के 30 जिलों से दर्ज किये गये हैं। इनमें क्वारंटीन केद्रों से 3,921 मामले और 3,081 स्थानीय संपर्क के मामले हैं। खोरधा जिले में सबसे अधिक 1,167 मामले दर्ज किए गए तथा इसके बाद कटक में 771, जाजपुर में 486, अंगुल में 388, मयूरभंज में 370 और बालासोर में 331 मामले सामने आये।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3uWxmT5

कोई टिप्पणी नहीं