Breaking News

जानिए वायरल तस्वीर का सच : नीता अंबानी नहीं, इन्हें पीएम मोदी ने झुककर किया था प्रणाम


प्रसार भारत के पूर्व सीईओ और रिटायर्ड आईएएस अधिकारी जवाहर सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर ट्वीट की है। तस्वीर में पीएम मोदी कारोबारी मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के आगे हाथ जोड़े अभिवादन करते दिख रहे हैं। हालांकि, यह तस्वीर फर्जी है। असल तस्वीर में पीएम मोदी के साथ दिख रही महिला एक समाजसेविका दीपिका मंडल हैं।जवाहर सरकार के ट्वीट के नीचे ही कई लोगों ने रिप्लाई में असली तस्वीर शेयर की है। रिप्लाई की गई तस्वीर को गूगल पर रिवर्स सर्च करने से हमें B4Blaze.com नाम की एक वेबसाइट का लिंक मिला, जिसमें पीएम मोदी की दीपिका मंडल के साथ खींची गई यह तस्वीर थी और यह भी बताया गया था कि दीपिका आखिर कौन हैं।इस आर्टिकल के मुताबिक, दीपिका दिल्ली स्थित दिव्य ज्योति कल्चरल ऑर्गनाइजेशन नाम के गैर-सरकारी संगठन की सीईओ हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दीपिका की यह तस्वीर साल 2015 की है। हालांकि, यह पहली बार नहीं जब दीपिका के साथ पीएम मोदी की इस तस्वीर को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा हो। इससे पहले भी कई दफे यह तस्वीर अलग-अलग दावों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। कुछ लोगों ने यह भी दावा किया कि तस्वीर में पीएम मोदी कारोबारी गौतम अडानी की पत्नी के आगे झुके दिख रहे हैं। जवाहर सरकार के ट्वीट की ट्विटर पर कई लोग आलोचना कर रहे हैं। इनमें प्रसार भारती के मौजूदा सीईओ शशि शेखर भी शामिल हैं। उन्होंने जवाहर सरकार के ट्वीट को कोट करते हुए लिखा, एक फर्जी फोटो को इस तरह शेयर करना शर्मनाक है। आप किसी को नापसंद करें यह एक बात है लेकिन प्रसार भारती का पूर्व सीईओ फर्जी तस्वीरें शेयर करे यह निंदनीय है। हम इसके लिए शर्मिंदा हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34SFDgf

कोई टिप्पणी नहीं