Breaking News

इस बार सर्दियों में अपना खतरनाक रूप लेकर आएगा कोरोना वायरस, फिर लगेगा लॉकडाउन, चेतावनी जारी


कोरोना महामारी से बेहाल ब्रिटेन के लिए एक और बुरी खबर है। दरअसल माना जा रहा है कि यह तीसरी लहर इस साल सर्दियों में आ सकती है, जिसके चलते सरकार को एक बार फिर लॉकडाउन लगाना पड़ सकता है।एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन में इस साल सर्दियों में कोरोना वायरस का नया वेरिएंट सक्रिय होगा। ऐसे में ब्रिटेन में इस साल का विंटर सीजन लोगों के लिए काफी मुश्किलों भरा हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक इस साल के अंत में बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में इस वायरस की चपेट में आ सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रिटिश सरकार की सलाहकार संस्था, साइंटिफिक एडवाइजरी ग्रुप फॉर इमर्जेंसीज (SAGE) ने यह चेतावनी जारी की है। SAGE के सदस्य प्रोफेसर कैलम सेम्पल ने कहा कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस के उभरने की आशंका बढ़ सकती है, जिसकी वजह से देश में लॉकडाउन भी लगाया जा सकता है। कैलम ने कहा, मुझे लगता है कि कोरोना के चलते विंटर सीजन खतरनाक होगा। इसके चलते हमें काफी मुश्किलों का सामना करना पडे़गा। मुझे लगता है कि अगले साल सामान्य रूप से व्यापार किया जा सकेगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gFmKnv

कोई टिप्पणी नहीं