Breaking News

अगर गाड़ी चलाते वक्त बार-बार होता है एक्सीडेंट तो अपनाएं ये ज्योतिष उपाय, मिलेगी बड़ी राहत


भागदौड़ भरी जिंदगी में हर व्यक्ति किसी न किसी समस्या से परेशान रहता ही है। मनुष्य की जिंदगी पर ग्रह-नक्षत्र भी असर डालते हैं। इनकी चाल बदलती है तो हमारे जीवन में कभी सुख आते हैं तो कभी दुख। अगर आप किसी समस्या से पीड़ित हैं और इसका समाधान नहीं निकल रहा है तो एक बार ये उपाय अपना कर देखिए। - अगर आप परिवारिक मनमुटाव से परेशान हैं तो मंगलवार को हनुमान जी के सामने पंचमुखी दीप जलाएं। अष्टगंध जलाकर उसका धुआं पूरे घर में फैलाएं।- अगर आप कारोबार में नुकसान से परेशान हैं तो मंगल और शुक्र को गरीबों में गुड़ चना बांटें। बच्चों को खट्टी-मीठी गोलियां बांटने से फायदा होगा। इन उपायों को जरिए आपका कारोबार तरक्की करने लगेगा।- अगर आप गाड़ी चलाने पर हमेशा दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं तो ये उपाय अपनाएं। सिद्ध किया हुआ हनुमान यंत्र गाड़ी पर लगाएं। इसके साथ ही हं हनुमते नम: मंत्र बोलकर ही गाड़ी स्टार्ट करें। हनुमान जी आपकी रक्षा करेंगे।- सूर्य के साथ गुरु अस्त होने की वजह से परेशानी होगी। यह करियर में बाधक होती है। पिसी तिल-पिसी चीनी मिलाकर पूजास्थल पर रखें। शाम को जल में मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें। इससे आपकी बेटी के दोष कटेंगे और मनोकामना पूर्ति होगी।- अगर आप कार लेना चाहते हैं तो हर रोज सूर्य देवता को जल अर्पित करें। शनिवार को सूर्य को जल ना चढ़ाएं। शनिवार को साबुत उड़द का दान करें। दरअसल कुंडली के चौथे घर में सूर्य-शनि के साथ होने से ये परेशानी आती है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qidQ2D

कोई टिप्पणी नहीं