Breaking News

मॉनसून को लेकर आई बुरी खबर, लेकिन आज यहां होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी


मौसम विभाग का मानना है कि दिल्ली में मॉनसून आने में अभी एक सप्ताह का समय लग सकता है। वहीं बिहार में बारिश की वजह से नदियां उफना रही हैं और एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। फिलहाल बिहार को बारिश से आज भी राहत नहीं मिलेगी। दिल्ली में आज बारिश होने का अनुमान है, मगर मॉनसून के आने में अभी लंबा वक्त लगेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि पश्चिमी विच्छोभ के कारण उत्तरी-पश्चिमी भारत में मॉनसून की तेजी में कमी आई है और उसे दिल्ली पहुंचने में सात से 10 दिन का समय लग सकता है। मौसम विभागन ने बुधवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।मौसम विभाग ने पहले अनुमान लगाया था कि मॉनसून निर्धारित समय से 12 दिन पहले करीब 15 जून के दिल्ली पहुंचेगा। सामान्य तौर पर मॉनसून 27 जून तक दिल्ली पहुंचता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में छा जाता है। पिछले साल मॉनसून 25 जून को दिल्ली पहुंचा था और 29 जून तक पूरे देश में छा गया था। उधर, बिहार में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है। ऐसे में मंगलवार की सुबह से रात तक रूक-रूक कर बारिश होती रही और आज भी भारी बारिश होगी। इसके साथ पृथ्वी मौसम विज्ञान विभाग की ओर से अगले 48 घंटे के लिए चेतावनी जारी की गई है। उत्तर बिहार के कई जिलों में भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है। बिजली चमकने या गड़गड़ाहट की आवाज की आशंका जताई गई है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gFB2TQ

कोई टिप्पणी नहीं