Breaking News

कोरोना काल में विराट कोहली ने कमाए इतने करोड़ रुपए, फोर्ब्स की ये रिपोर्ट देखकर उड़ जाएंगे होश


भारतीय कप्तान विराट कोहली लगातार पांचवें साल फोर्ब्स की सर्वाधिक कमाई करने वाले शीर्ष सौ खिलाड़ियों में शामिल एकमात्र क्रिकेटर बन गए हैं। पिछले साल करीब 197 करोड़ रुपए (26 मिलियन डॉलर) के साथ 66वें स्थान पर रहने वाले कोहली इस बार सात पायदान की छलांग लगाकर 59वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनकी कमाई में करीब 32 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। कोहली ने 12 महीनों में करीब 229 करोड़ रुपए (31.5 मिलियन डॉलर) कमाए हैं। इनमें से करीब 25 करोड़ रुपए (3.5 मिलियन डॉलर) वेतन से और करीब 204 करोड़ रुपए (28 मिलियन डॉलर) विज्ञापनों से मिले। गौरतलब है कि इससे पहले कोहली 2019 में 189 करोड़ रुपए की कमाई के साथ 100वें स्थान पर थे।वहीं मिक्स्ड मार्शल आट्र्स (एमएमए) के दिग्गज खिलाड़ी कॉनर मैकग्रेगर करीब 1517 करोड़ रुपए की कमाई के साथ दुनिया के सर्वाधिक कमाई करने वाले खिलाड़ी हैं। दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी 919 करोड़ रुपए कमाने के साथ दूसरे और क्रिस्टियनो रोनाल्डो 875 करोड़ रुपए कमाने के साथ तीसरे नंबर पर हैं। शीर्ष सौ में सिर्फ दो महिला खिलाड़ी नाओमी ओसाका और सेरेना विलियम्स हैं। यह दोनों टेनिस से हैं। ओसाका 402 करोड़ रुपए के साथ सर्वाधिक कमाई करने वाली महिला खिलाड़ी हैं। वहीं सेरेना 259 करोड़ रुपए के साथ 44वें नंबर पर हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ch8Cyp

कोई टिप्पणी नहीं