Breaking News

एक झटके में इतना सस्ता हो चुका है सोना और चांदी, जमकर करें खरीददारी, जानिए कीमत


राष्ट्रीय राजधानी में सोने एवं चांदी की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली। राष्ट्रीय राजधानी में सोने के दाम में 339 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली। इससे दिल्ली में सोने का भाव 48,530 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गया। इससे पिछले सत्र में सोने का रेट 48,869 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। एक्सपर्ट्स ने बताया कि वैश्विक बाजार में सोने एवं चांदी के दाम में गिरावट का असर भारतीय सर्राफा बाजार में देखने को मिला। चांदी की कीमत में प्रति किलोग्राम 475 रुपये रुपये की टूट देखने को मिली। इससे चांदी की कीमत 70,772 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई। इससे पिछले सत्र में यानी बुधवार को चांदी की कीमत 71,247 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का रेट गिरावट के साथ 1,893 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। वहीं, चांदी की कीमत 27.79 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fLFNMy

कोई टिप्पणी नहीं